थामस कप में भारत ने नीदरलैंड को 5-0 से हराया

आरहस (डेनमार्क)। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने ग्रुप सी के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड को 5-0 से हराकर थॉमस कप फाइनल में शानदार शुरुआत की। रविवार रात को खेले गये मुकाबले में किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल में जोरान क्वीकेल को 21-12, 21-14 से हराकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी। इसके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी ने रूबेन जिल और टाइस वैन डेर लेक को 21-19, 21-12 से हराकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।  विश्व चैंपि.......

भारत को स्पेन के खिलाफ मिली 3-2 से जीत

उबेर कपः स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल चोट से रिटायर आर्हस। डेनमार्क में खेले जा रहे थॉमस उबेर कप में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। रविवार को भारत और स्पेन के बीच मुकाबला हुआ, भारत की तरफ से शीर्ष खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अगुवाई की, हालांकि साइना को स्पेन की क्लारा अजुरमेंडी के खिलाफ मैच में चोट की वजह से रिटायर होना पड़ा। पहले मैच में साइना को पहले सेट में 20-22 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद वह दूसरे सेट में नहीं उतर पाईं और रिटायर हो .......

चोट की फिक्र नहीं फाइनल में मिली हार से निराश हैं अंशु

नहीं मालूम कंधे की चोट कितनी गंभीर है  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाली अंशु मलिक को पहले क्वार्टर फाइनल में दाएं पैर के टखने में चोट लगी और उसके बाद फाइनल में कंधे की चोट ने अंशु के पूरे परिवार और भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ को हिलाकर रख दिया है। अंशु को अपनी चोटों की फिक्र नहीं हैं।  उन्हें इस बात का गम सताए जा रहा है कि वह अमेरिकी पहलवान हेलन मारोली को परास्त नहीं क.......

मेरी भावनाओं को समझते हैं क्लॉजः नीरज चोपड़ा

अगले ओलम्पिक तक वर्तमान कोच पर ही जता रहे भरोसा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वे ओलम्पिक में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। नीरज की जीत के पीछे पूर्व कोच उवी होन और वर्तमान कोच क्लॉज बार्तोनीत्ज का अहम किरदार रहा। नीरज क्लॉज के साथ आगे भी काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि क्लॉज की तकनीक उनके अनुकूल है।  नीरज ने कहा कि वह क्.......

श्रीलंका से भी नहीं जीत सकी भारतीय फुटबॉल टीम

सैफ चैम्पियनशिप में लचर प्रदर्शन नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम का सैफ चैम्पियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। सात बार के चैम्पियन भारत को 205वें नंबर की श्रीलंकाई टीम ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। यह सुनील छेत्री एंड कंपनी का लगातार दूसरा ड्रॉ है। पहले मुकाबले में उसे दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए बांग्लादेश ने एक-एक की बराबरी पर रोक दिया था। दुनिया की 107वें नंबर की भारतीय टीम ने मिले मौकों को नहीं भुना पाने की कीमत चुकाई। भारत क.......

भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को मिले पुरस्कारों पर बेल्जियम ने उठाए सवाल

ओलम्पिक चैम्पियन बेल्जियम के सवाल जायज लुसाने। भारत ने अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के वार्षिक पुरस्कारों में बुधवार को अपना दबदबा बनाया तथा मतदान पर आधारित प्रणाली में सभी वर्गों में शीर्ष पुरस्कार हासिल किए जिसे पुरुष ओलम्पिक चैम्पियन बेल्जियम ने पुरस्कारों की विफलता करार दिया। बेल्जियम के विरोध के बाद एफआईएच ने कहा कि वह यह पता लगाने का प्रयास करेगा कि कुछ संघों ने अपना मत क्यों नहीं डाला। भारत के पांच खिलाड़ियों तथा पुरुष औ.......

भारत में हर कोई जेवलिन थ्रोवर बनने को बेताब

नीरज चोपड़ा के गोल्ड ने बदली जेवलिन की किस्मत एकेडमी से लेकर दुकानों तक हर जगह बढ़ी लोकप्रियता खेलपथ संवाद नई दिल्ली। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलम्पिक में जेवलिन (भाला फेंक) खेल में सोना जीतकर इस खेल की किस्मत बदल दी है। नीरज के सोना जीतने के बाद इस खेल की अहमियत बढ़ गई है और खेल के सामान की दुकानों से लेकर एकेडमी तक हर जगह जेवलिन की मांग बढ़ी है। अब दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम जैसे बड़े खेल संस्थानों में भी इस खेल को बढ़ावा दिया .......

साई अकादमी, एसजीपीसी हॉकी अकादमी और एचएआर हॉकी अकादमी ने जीते मुकाबले

प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनिशप-2021 खेलपथ संवाद भोपाल। भोपाल में खेली जा रही प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनिशप-2021 के दूसरे दिन साई अकादमी, एसजीपीसी हॉकी अकादमी और एचएआर हॉकी अकादमी ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। चैम्पियनशिप का आयोजन हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साई सेंटर ग्राम गोरा में किया जा रहा है। चैम्पियनशिप के दूसरे दिन पहला मैच ध्यानच.......

रोहित कांस्य पदक के प्ले आफ में, पिंकी सेमीफाइनल में

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप ओस्लो (नॉर्वे)। भारतीय पहलवान रोहित ने तकनीकी दक्षता के आधार पर तुर्की के सेलाहतिन किलिसालयन को हराकर सोमवार को यहां विश्व चैम्पियनशिप के पुरुष 65 किलोग्राम वर्ग के कांस्य पदक प्ले आफ में जगह बनाई जबकि पिंकी महिला 55 किग्रा के सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहीं।  रोहित ने रेपेचेज मुकाबले में शुरू में रक्षात्मक रुख अपनाया और 1-2 से पिछड़ गए। पहले पीरियड के अंत में हालांकि उन्होंने ‘डबल लेग&rsquo.......

टेबल टेनिस में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

युगल स्पर्धा में दो कांस्य के साथ झोली में आए कुल तीन पदक दोहा। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2021 में इतिहास रच दिया है। कतर के दोहा में सोमवार को भारत की दो युगल जोड़ियों को हालांकि सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा बावजूद इसके उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। युगल स्पर्धा में दो और टीम स्पर्धा में एक कांस्य के साथ भारत के खाते में अब कुल तीन पदक हो गए हैं।  बात करें युगल मुकाबले की तो सोमवार .......